रांची, द्वितीय राष्ट्रीय योगासन चैंपियनशिप 2026 का आयोजन राउरकेला में जेपी हॉस्पिटल में होने जा रहा है। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए रांची जिले की मोक्ष मंत्र योग संस्था के कई प्रतिभागी शनिवार को हटिया रेलवे स्टेशन से राउरकेला के लिए रवाना हुए।
टीम के साथ कोच स्वीटी कुमारी मौजूद रहीं, जिन्होंने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। इस टीम में शामिल खिलाड़ी हैं—छवि पांडेय, कृत्रिम टोपो, माही पांडेय, जसप्रीत कौर, सनाया राज, आराध्या वैभव दुबे, चिराग सिंह, मुकेश कुमार महतो और सुदीक्षा सरकार।
प्रतियोगिता में देशभर से प्रतिभागियों के शामिल होने की संभावना है, जिससे मुकाबला कड़ा होने वाला है। रांची टीम के खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version