राँची: झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल अचानक तेज हो गई है. सूत्रों से मिल रही पुख्ता जानकारी के मुताबिक, उद्योगपति परिमल नथवानी एक बार फिर राज्यसभा चुनाव के मैदान में उतरने की तैयारी कर रहे हैं. इस बार भारतीय जनता पार्टी उन्हें अपना पूर्ण समर्थन दे सकती है.


बीजेपी ने सभी विधायकों को रांची तलब किया
इस नए राजनीतिक घटनाक्रम के बीच बीजेपी आलाकमान पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया है. पार्टी ने अपने सभी विधायकों को तत्काल प्रभाव से रांची तलब कर लिया है. जो विधायक इस समय राज्य से बाहर हैं, उन्हें हर हाल में सोमवार सुबह तक रांची पहुंचने का सख्त निर्देश दिया गया है.


रात 10 बजे होगी महत्वपूर्ण विधायक दल की बैठक
रणनीति को अंतिम रूप देने और विधायकों को एकजुट रखने के लिए आज यानी रविवार रात 10 बजे बीजेपी विधायक दल की एक बेहद महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई है. इस बैठक में नथवानी के समर्थन और चुनाव की आगामी रूपरेखा पर गंभीर मंथन होने की संभावना है. परिमल नथवानी की इस एंट्री से झारखंड की राज्यसभा सीटों का मुकाबला बेहद दिलचस्प और त्रिकोणीय होने के आसार बन गए हैं.

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version