झारखंड में लगातार बढ़ रही गर्मी और बिगड़ी बिजली व्यवस्था को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर राज्य की स्थिति पर गंभीर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि अनियमित बिजली आपूर्ति, लो-वोल्टेज और बार-बार कटौती से आम जनता परेशान है। रघुवर दास ने कहा कि ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों से लगातार शिकायतें मिल रही हैं। बिजली संकट से शिक्षा, कृषि, व्यापार और उद्योग प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने ट्रांसफॉर्मर खराब रहने और उपभोक्ता सेवाओं की खराब स्थिति पर भी सवाल उठाए। पूर्व मुख्यमंत्री ने दावा किया कि उनकी सरकार के कार्यकाल में बिजली व्यवस्था मजबूत करने के लिए बड़े स्तर पर काम हुए थे। उन्होंने वर्तमान सरकार से ऊर्जा विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा कर निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने, खराब ट्रांसफॉर्मरों को बदलने और उपभोक्ता शिकायत निवारण व्यवस्था को मजबूत करने की मांग की।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version