रांची: रांची पुलिस ने प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (PLFI) के शीर्ष कमांडर अमृत होरो (उर्फ ‘मेचो’) को लापुंग क्षेत्र से गिरफ्तार किया है. 10 लाख का इनामी अमृत वर्तमान में पीएलएफआई को लीड कर रहा था. रांची पुलिस के वरीय अधिकारियों ने अमृत के गिरफ्तारी की पुस्टि की है.

दस लाख रुपये का इनामी था अमृत

झारखंड में नक्सलियों के खिलाफ जबरदस्त कार्रवाई करने के बाद अब पुलिस ने स्प्लिंटर ग्रुप के खिलाफ भी कार्रवाई शुरू कर दी है. रांची एसएसपी राकेश रंजन के नेतृत्व में उग्रवादी संगठन पीएलएफआई सुप्रीमो अमृत को भी गिरफ्तार कर लिया गया है. राज्य सरकार ने अमृत पर 10 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था.

सुप्रीमो अमृत कई गंभीर आपराधिक मामलों में आरोपित था. रांची पुलिस की स्पेशल टीम ने स्थानीय इनपुट और लंबे समय से जारी सर्विलांस के बाद अमृत को लापुंग से गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अमृत लापुंग का ही रहने वाला है.

मार्टिन के एनकाउंटर के बाद बना था सुप्रीमो

एनआईए के द्वारा पीएलएफआई के सुप्रीमो दिनेश गोप की गिरफ्तारी और फिर गुमला में मार्टिन केरकेटा के एनकाउंटर के बाद अमृत होरो ही संगठन का मुखिया बन गया था. हाल के दिनों में खूंटी, रांची जैसे कई जिलों में अपराधियों जैसे वारदातों को अंजाम देकर लेवी की डिमांड कर रहा था.
अमृत होरो की गिरफ्तारी के संबंध में रांची पुलिस के द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरी जानकारी दी जाएगी. फिलहाल पुलिस अमृत से पूछताछ कर रही है ताकि उसके संगठन से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा सके.

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version