मारवाड़ी युवा मंच रांची समर्पण शाखा द्वारा सत्र (2026-2027) की नवनिर्वाचित अध्यक्षा श्रीमती शुभा अग्रवाल के नेतृत्व में विकास और शांति के लिए अंतर्राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम, मोराबादी में उभरते हुए युवा दिव्यांग खिलाड़ियों का सम्मान कर उनका प्रोत्साहन बढ़ाया गया। शाखा की ओर से अंगवस्त्र और उपहार भेंट कर उन्हें सम्मानित किया गया।
शांति के प्रतीक के रूप में सफेद कार्ड के साथ फोटो खिंचवाकर शांति का संदेश दिया गया। इस कार्यक्रम को उत्साहपूर्वक सफलतापूर्वक आयोजित किया गया और खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
कार्यक्रम में सभी सदस्यों की सक्रिय भागीदारी ने इसे एक यादगार और सफल आयोजन बना दिया।
कार्यक्रम में अध्यक्ष शुभा अग्रवाल, शाखा सचिव रेखा राईका, कार्यक्रम संयोजिका मोनिका गोयनका, सोनम अग्रवाल, वेदिका सिंघानिया, शायरी अग्रवाल, शिल्पा लोहिया एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहीं।
उपर्युक्त जानकारी शाखा मीडिया प्रभारी वेदिका सिंघानिया ने दिया।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version