
मोदीनगर (उत्तर प्रदेश): उत्तर प्रदेश के मोदीनगर में आयोजित राष्ट्रीय वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में झारखंड के खिलाड़ी ओम कुमार ने अपने भार वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल किया। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। यह चैंपियनशिप 14 फरवरी तक चलेगी।
ज्ञात हो कि हाल ही में आयोजित राज्य स्तरीय वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता के आधार पर चयनित झारखंड की 14 सदस्यीय टीम इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग ले रही है। टीम के कोच श्री प्रदीप कुमार एवं श्री महेश कुमार हैं।
ओम कुमार की इस उपलब्धि पर झारखंड वेटलिफ्टिंग एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए अन्य खिलाड़ियों से भी बेहतर प्रदर्शन की आशा व्यक्त की है

