Close Menu
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Facebook X (Twitter) Instagram
Just PostJust Post
Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Home»Today's Top News»लोकसभा में बढ़ेगा NDA का नंबर? उद्धव की बैठक में नहीं पहुंचे कई सांसद; फोन भी बंद
Today's Top News

लोकसभा में बढ़ेगा NDA का नंबर? उद्धव की बैठक में नहीं पहुंचे कई सांसद; फोन भी बंद

जस्ट पोस्टBy जस्ट पोस्टJune 14, 2026No Comments3 Mins Read63 Views
Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link

महाराष्ट्र की सियासत में एक बार फिर बड़े उलटफेर के संकेत मिल रहे हैं। शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे (Shivsena UBT) गुट की धड़कनें बढ़ाने वाली एक बड़ी खबर सामने आई है। पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे ने आज यानी रविवार को मुंबई स्थित अपने घर मातोश्री पर पार्टी के सभी सांसदों की एक बेहद महत्वपूर्ण और आपातकालीन बैठक बुलाई थी। लेकिन इस संवेदनशील बैठक के शुरू होने से कुछ घंटे पहले ही शिरडी लोकसभा सीट से सांसद भाऊसाहेब वाकचौरे पहुंच से बाहर हो गए। वहीं, दो और सांसद इसमें शामिल होने के लिए नहीं पहुंचे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, उद्धव ठाकरे ने दिल्ली में मौजूद अपने सभी सांसदों को तुरंत मुंबई पहुंचने के निर्देश दिए थे। यह बैठक दोपहर साढ़े बारह बजे ‘मातोश्री’ पर आयोजित की गई है। आगामी राजनीतिक परिस्थितियों और संसद के आगामी सत्र को लेकर रणनीति बनाने के लिए यह बैठक बुलाई गई है।

सांसद भाऊसाहेब वाकचौरे का मोबाइल फोन सुबह से ही लगातार बंद आ रहा है। सूत्रों के मुताबिक, वाकचौरे पिछले दो दिनों से अपने परिवार के साथ कहीं बाहर गए हुए हैं। शिरडी स्थित उनके आवास पर भी फिलहाल कोई मौजूद नहीं है। सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात यह है कि उनके निजी सहायक भी उनके साथ नहीं हैं और उनका भी कोई सुराग नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में वाकचौरे अचानक कहां गायब हो गए हैं, इसे लेकर सस्पेंस गहरा गया है। अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि क्या वह इस महत्वपूर्ण बैठक में शामिल होते हैं या नहीं।

सूत्रों का कहना है कि संजय जाधव और नागेश पाटिल अष्टिकर सहित इन तीनों ने अपनी पार्टी को बता दिया है कि कुछ जरूरी वजहों से वे आज उद्धव ठाकरे द्वारा बुलाई गई बैठक में शामिल नहीं हो पाएंगे। आपको बता दें कि लोकसभा में उद्धव की शिवसेना के 9 और राज्यसभा में इकलौते संजय राउत बचे हैं। इनमें से कितने लोग बैठक में शामिल होंगे, यह एक बड़ा सवाल है।

शिंदे का ‘ऑपरेशन टाइगर’
महाराष्ट्र के राजनीतिक गलियारों में इस वक्त मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के ‘ऑपरेशन टाइगर’ को लेकर जोरदार चर्चाएं चल रही हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इसी ऑपरेशन के डर से उद्धव ठाकरे ने यह आनन-फानन में बैठक बुलाई है। लोकसभा चुनाव में उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाले गुट शिवसेना यूबीटी के कुल 9 सांसद जीतकर आए हैं। पिछले कुछ दिनों से सत्तापक्ष और शिवसेना (शिंदे गुट) के नेताओं द्वारा लगातार यह दावा किया जा रहा है कि उद्धव गुट के 9 में से कम से कम 7 सांसद उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के संपर्क में हैं। इन सांसदों के पाला बदलकर शिंदे गुट में शामिल होने की अटकलों ने बाजार गर्म कर दिया है। यही कारण है कि उद्धव ठाकरे अपने कुनबे को एकजुट रखने की हरसंभव कोशिश कर रहे हैं।
इन सांसदों पर टिकी हैं उद्धव ठाकरे की नजरें
उद्धव ठाकरे की इस अग्निपरीक्षा वाली बैठक में जिन लोकसभा सांसदों को उपस्थित रहने का आदेश दिया गया है उनमें संजय देशमुख, नागेश पाटील, संजय जाधव, राजाभाऊ वाजे, अरविंद सावंत, अनिल देसाई, संजय दीना पाटील, भाऊसाहेब वाकचौरे और ओमराजे निंबालकर शामिल हैं।

यदि भाऊसाहेब वाकचौरे इस बैठक में नहीं पहुंचते हैं, तो शिवसेना (यूबीटी) के लिए यह एक बड़ा झटका साबित हो सकता है और महाराष्ट्र में एक बार फिर शिवसेना के दो फाड़ होने जैसी स्थिति की सुगबुगाहट तेज हो जाएगी। फिलहाल, मातोश्री पर हलचल बढ़ गई है और राजनीतिक पंडितों की नजरें पल-पल बदल रहे घटनाक्रम पर टिकी हैं।

Share. Facebook Twitter Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link
जस्ट पोस्ट
  • Website

Related Posts

आंदोलनकारियों को सम्मान पेंशन सुविधायें एवं लाभ देने के लिए हेमन्त सरकार प्रतिबद्ध,15 को कैबिनेट में लाया जाएगा प्रस्ताव: राधा कृष्ण किशोर

June 14, 2026

15 ट्रेनी पायलटों की पढ़ाई शुरू, ट्रेनिंग पर खर्च होंगे ₹34.31 लाख

June 14, 2026

मुंडा ज्वेलरी समेत 11 उत्पादों को मिला GI टैग, निर्यात के खुलेंगे रास्ते

June 14, 2026

एक पेड़ मां के नाम तारा देवी के दशवी पुण्यतिथि पर किया गया पौधारोपण

June 14, 2026

ACB की जांच में खुलासा, हिंडाल्को को CTO की अवधि विस्तार देकर DMO ने किया पद का दुरूपयोग

June 10, 2026

1 मई 2026 से शुरू किये गये गुरु जी की पावन बाणी श्री सुखमनी साहिब जी के पाठ की समाप्ति के उपरांत दीवान की आरम्भता

June 10, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

आंदोलनकारियों को सम्मान पेंशन सुविधायें एवं लाभ देने के लिए हेमन्त सरकार प्रतिबद्ध,15 को कैबिनेट में लाया जाएगा प्रस्ताव: राधा कृष्ण किशोर

June 14, 2026

15 ट्रेनी पायलटों की पढ़ाई शुरू, ट्रेनिंग पर खर्च होंगे ₹34.31 लाख

June 14, 2026

लोकसभा में बढ़ेगा NDA का नंबर? उद्धव की बैठक में नहीं पहुंचे कई सांसद; फोन भी बंद

June 14, 2026

मुंडा ज्वेलरी समेत 11 उत्पादों को मिला GI टैग, निर्यात के खुलेंगे रास्ते

June 14, 2026

एक पेड़ मां के नाम तारा देवी के दशवी पुण्यतिथि पर किया गया पौधारोपण

June 14, 2026
© 2026 Just Post. Designed by Launching Press.
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Terms and Conditions
  • AdSense Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.