देश में होनहार छात्र-छात्राओं के साथ नेशनल ट्रेडिंग एजेंसी उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है कहीं ना कहीं केंद्र सरकार के मुखिया एवं केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इसके जिम्मेवार है।
राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश महासचिव मनोज कुमार पाण्डेय ने कहा कि NET पेपर लीक मामला देश के लाखों होनहार छात्र-छात्राओं के साथ घोर अन्याय है जिसकी जितनी भी निंदा की जाए कम होगी। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी(NTA) भारत सरकार द्वारा 2017 में स्थापित किया गया था यह एक स्वायत्त और आत्मनिर्भर परीक्षण संगठन है यानी इसपर निष्पक्ष परीक्षा आयोजित करने की जिम्मेदारी होती है लेकिन यह संगठन में पूर्ण रूप से भ्रष्टाचार का अड्डा बन चुका है यही कारण है कि बराबर पेपर लिक होता रहता है, और इस बार भी नेट प्रवेश परीक्षा पेपर लीक हो चुका है, यह सरकार के मुखिया एवं केंद्र सरकार के केंद्रीय शिक्षा मंत्री का भ्रष्टाचार की अखंड में डूबने का नमूना है श्री पाण्डेय ने कहा कि लाखों छात्र-छात्राएं बहुत मेहनत से ईमानदारी पूर्वक परीक्षा के तैयारी करते हैं वैसे स्थिति में पेपर लीक होना छात्र-छात्राओं में मानसिक रूप से दबाव पड़ता है , इसकी जिम्मेवारी केंद्र सरकार की बनती है। थोड़ी भी नैतिकता केंद्र सरकार को है तो तत्काल प्रभाव से केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करें या फिर मंत्री स्वयं इस्तीफा दे ।और साथ ही साथ नेशनल टेस्टिंग एजेंसी(NTA) को भंग करते हुए केंद्र सरकार नए सिरे से गठन करें।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version