पटना : बिहार के सम्राट कैबिनेट में निशांत कुमार, मिथिलेश तिवारी, स्वेता कुमारी, बुलो मंडल, नंदकिशोर राम, कुमार शैलेंद्र और रामचंद्र प्रसाद पहली बार मंत्री बने हैं। कुल 32 नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली है। पिछले मंत्रिमंडल के 19 और 13 नये मंत्री बने हैं।
आज का दिन बिहार के लिए काफी अहम रहा। आज सम्राट कैबिनेट के कई नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ले ली है। भाजपा के 15, जदयू के 13, लोजपा आर के दो, हम के एक और रालोमो के एक नेता ने गांधी मैदान में मंत्री पद की शपथ ली है। निशांत कुमार, मिथिलेश तिवारी, स्वेता कुमारी, बुलो मंडल, नंदकिशोर राम, कुमार शैलेंद्र और रामचंद्र प्रसाद पहली बार मंत्री बने हैं। कुल 32 नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली है। पिछले मंत्रिमंडल के 19 और 13 नये मंत्री बने हैं।
सम्राट चौधरी कैबिनेट के इस शपथ समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहे। पीएम मोदी के अलावा देश के गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन समेत कई वीवीआईपी मौजूद थे। पीएम नरेंद्र मोदी पटना एय़रपोर्ट से सड़क के रास्ते गांधी मैदान पहुंचे। रास्ते में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी के समर्थन में नारे लगाए और पुष्प वर्षा भी किए। गांधी मैदान में बनाए गए मंच पर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मौजूद थे।
बिहार मंत्रिमंडल
CM – सम्राट चौधरी – कोइरी
डिप्टी CM – विजय चौधरी – भूमिहार
बिजेंद्र प्रसाद यादव – OBC
BJP
1.राम कृपाल यादव – OBC
2.केदार गुप्ता – कानू/ EBC
3.नीतीश मिश्रा – ब्राह्मण
4.मिथलेश तिवारी – ब्राह्मण
5.रमा निषाद – EBC / मल्लाह
6.विजय कुमार सिन्हा – भूमिहार
7.दिलीप जायसवाल – EBC
8.प्रमोद चंद्रवंशी – EBC
9.लखेन्द्र पासवान – दलित
10.संजय टाइगर- राजपूत
11.इंजीनियर कुमार शैलेन्द्र- भूमिहार
12.नंद किशोर राम- दलित
13.रामचंद्र प्रसाद – वैश्य/OBC 14. अरुण शंकर प्रसाद – सूढ़ी/ EBC
15. श्रेयसी सिंह – राजपूत
JDU
निशांत कुमार- कुर्मी/ OBC
श्रवण कुमार – कुर्मी/ OBC
अशोक चौधरी- दलित
लेसी सिंह- राजपूत
मदन सहनी- मल्लाह/ EBC
सुनील कुमार- दलित
जमा खान- अल्पसंख्यक
भगवान सिंह कुशवाहा- कोइरी/ OBC
शीला मंडल- धानुक / EBC
दामोदर राउत – धानुक/ EBC
बुलो मंडल- गंगोता/ EBC
रत्नेश सदा- दलित
श्वेता गुप्ता

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version