रांची: भारतीय नौसेना के प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी गुरुवार को दो दिवसीय दौरे पर झारखंड की राजधानी रांची पहुंचे. शाम को रांची स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर उनके आगमन के साथ ही सेना और नौसेना के अधिकारियों और जवानों द्वारा उनका भव्य और गरिमामय स्वागत किया गया.

एयरपोर्ट परिसर में सशस्त्र बलों की ओर से उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. इस अवसर पर झारखंड के सांस्कृतिक कलाकारों ने पारंपरिक प्रस्तुतियों के माध्यम से उनका अभिनंदन किया, जिससे स्वागत समारोह और भी खास बन गया. सैन्य अनुशासन, सांस्कृतिक रंग और सम्मान के समन्वय ने पूरे माहौल को गौरवपूर्ण बना दिया.: नौसेना प्रमुख का रात्रि विश्राम लोक भवन में होगा. अपने प्रवास के दौरान वे राज्य में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे. शुक्रवार को वे रांची शहरी क्षेत्र के शैक्षणिक संस्थानों, महाविद्यालयों और विद्यालयों के विद्यार्थियों से संवाद करेंगे. इस कार्यक्रम में रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ भी उनके साथ मौजूद रहेंगे. संवाद का मुख्य विषय विकसित भारत 2047 होगा, जिसमें युवाओं की भूमिका, राष्ट्र निर्माण और सशक्त भारत की परिकल्पना पर चर्चा की जाएगी.

इसके बाद ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों से भी संवाद कार्यक्रम प्रस्तावित है, जहां छात्रों को देश की रक्षा व्यवस्था, अनुशासन और राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित किया जाएगा. वहीं दोपहर में रांची क्लब में आयोजित सांसद कला महोत्सव के तहत लगी पेंटिंग एवं चित्रकला प्रदर्शनी का अवलोकन भी नौसेना प्रमुख द्वारा किया जाएगा.

नौसेना प्रमुख के इस दौरे को लेकर प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हैं

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version