रांची। पेट्रोल और डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों का असर अब सीधे आम लोगों की रसोई तक पहुंचने लगा है। परिवहन खर्च बढ़ने के कारण रोजमर्रा के इस्तेमाल होने वाले खाद्य पदार्थों और किराना सामान की कीमतों में लगातार इजाफा हो रहा है।
इसका सबसे ज्यादा असर गृहिणियों और मध्यमवर्गीय परिवारों के मासिक बजट पर पड़ रहा है। बाजार में किचन में उपयोग होने वाले खाद्य तेल, दाल, चावल, मसाले और अन्य जरूरी सामानों के दाम बढ़ गए हैं।

सरसों तेल की कीमतों में करीब 10 रुपये प्रति लीटर तक वृद्धि दर्ज की गई है, जबकि रिफाइंड तेल के दाम में लगभग 5 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। इसके अलावा चावल और दाल की कीमतों में भी करीब 5 रुपये प्रति किलो तक इजाफा हुआ है।
लगातार बढ़ती महंगाई से परिवारों के लिए घर चलाना मुश्किल होता जा रहा है। गृहिणियों का कहना है कि पहले जितने बजट में पूरे महीने का राशन आ जाता था, अब उसी सामान के लिए अधिक पैसे खर्च करने पड़ रहे हैं।
एक महीने में कितने बढ़े दाम
सामान एक महीने पहले के दाम अभी के दाम
चावल ₹950 (26 kg) ₹970 (26 kg)
सोना चूर ₹100 / kg ₹190 / kg
लखखी ₹1200 (26 kg) ₹1600 / kg
कतरनी ₹1100 (26 kg) ₹1400 (26 kg)
चीनी ₹53 / kg ₹55 / kg
सरसों तेल ₹169 / kg ₹170 / kg
रिफाइन आयल ₹155 / kg ₹158 / kg
मसूर दाल ₹80 / kg ₹90 / kg
मूंग दाल ₹120 / kg ₹130 / kg
उड़द ₹120 / kg ₹130 / kg
राहड़ ₹120 / kg ₹130 / kg

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version