मारवाड़ी समाज अब राजनीतिक में जाग चुका है एक शक्ति के रूप में उभरेगा : बन्ना गुप्ता
रांची। रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन की आतिथ्य में झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन एवं मारवाड़ी सहायक समिति के संयुक्त तत्वाधान में मारवाड़ी भवन, रांची के बहुउद्देशीय सभागार में भव्य नगर निकाय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में नगर निकाय चुनाव में विजयी जनप्रतिनिधियों तथा यूपीएससी में सफलता प्राप्त करने वाली प्रतिभा को सम्मानित कर समाज के गौरव को बढ़ाया गया।
इस अवसर पर नगर निकाय चुनाव में विजयी होने वाले एक मेयर, दो अध्यक्ष,तीन उपाध्यक्ष, एवं 18 वार्ड पार्षदों,मानगो की मेयर सुधा गुप्ता, सरायकेला के अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी,राजधनवार के अध्यक्ष विनय सिंथोलिया, मधुपुर के उपाध्यक्ष नरेश भारद्वाज, चाईबासा के उपाध्यक्ष विकास शर्मा, सिमडेगा के उपाध्यक्ष दीपक अग्रवाल, झरिया की पार्षद सुमन अग्रवाल, फुसरो के पार्षद कुमार विनायक, जुगसलाई के पार्षद सत्यानारायण अग्रवाल, जुगसलाई के पार्षद सुरेश शर्मा (लिपु), जुगसलाई के पार्षद अनिल मोदी, जुगसलाई की पार्षद शिला तापड़िया चितलांगिया, साहिबगंज की पार्षद रश्मि चौधरी, साहिबगंज के पार्षद सुशील जी भरतिया, दुमका के पार्षद विकास ठाकुर, दुमका के पार्षद राज कुमार मोदी, देवघर के पार्षद विशाल सर्राफ, कोडरमा की पार्षद पिंकी जैन, कोडरमा की पार्षद चंदा शर्मा, सिमडेगा के पार्षद मनोज कुमार अग्रवाल, मधुपुर की पार्षद बीना देवी बथवाल, चाकुलिया की पार्षद इंदु देवी शर्मा, रांची के पार्षद प्रदीप कुमार अग्रवाल, बरहरवा, साहिबगंज के पार्षद अमित कुमार भारती और यूपीएससी की सफल अभ्यर्थी ईशा जैन,को अंगवस्त्र, मोमेंटो, पौधे, पुष्प गुच्छ एवं सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान समारोह समाज के उभरते नेतृत्व और युवाओं की उपलब्धियों को प्रोत्साहित करने का एक सराहनीय प्रयास रहा।
मुख्य अतिथि बन्ना गुप्ता ने अपने संबोधन में कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज का मनोबल ऊंचा होता है और नई पीढ़ी को प्रेरणा मिलती है। उन्होंने समाज को एकजुट रहने, मुख्यधारा से जुड़े रहने तथा सामाजिक कुरीतियों, विशेषकर दहेज प्रथा से मुक्ति की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि मारवाड़ी समाज राजनीतिक में भी जाग चुका है और अब एक शक्ति के रूप में उभरेगा। विशिष्ट अतिथि चंद्रशेखर अग्रवाल ने कहा कि पार्षद का चुनाव अत्यंत कठिन होता है और इसमें जीत हासिल करना बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि जब समाज संगठित और मजबूत होगा, तभी उसका प्रभाव भी व्यापक होगा। उन्होंने सभी को समाज के मनोबल को बढ़ाने और एकजुटता को बनाए रखने का आह्वान किया।
समारोह में जुगसलाई से नवनिर्वाचित मेयर सुधा गुप्ता सहित कई पार्षद, प्रांतीय महामंत्री विनोद कुमार जैन, वरीय उपाध्यक्ष ललित कुमार पोद्दार, जिला अध्यक्ष सज्जन पाड़िया एवं अन्य गणमान्य अतिथियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए। सभी वक्ताओं ने समाज के उत्थान, शिक्षा के प्रसार और सामाजिक समरसता पर जोर दिया।कार्यक्रम का सफल संचालन संयोजक सुभाष पटवारी ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन मारवाड़ी सहायक समिति के अध्यक्ष पवन कुमार शर्मा ने दिया। अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ एवं अंगवस्त्र ओढ़ाकर किया गया।कि इस अवसर पर-ओम प्रकाश अग्रवाल, पवन पोद्दार, संजीव विजयवर्गीय,कौशल राजगढ़िया, मनोज चौधरी, निर्मल बुधिया, अनिल अग्रवाल, अशोक नारसरिया,प्रमोद अग्रवाल, राजेंद्र केडिया ,रमन बोडा, संजय सर्राफ, प्रमोद सारस्वत, चंडी प्रसाद डालमिया, डॉ ओमप्रकाश प्रणव, किशन साबू, शिव शंकर साबू, रवि शर्मा, कृष्णा अग्रवाल, मुकेश मित्तल, गोविंद मेवाड़, विनोद महलका, शिवकुमार सर्राफ, नंदकिशोर अग्रवाल, प्रमोद छावछरिया, सुमेर सेठी, नरेश बंका, अजय खेतान सहित बड़ी संख्या में सदस्यगण उपस्थित थे।

