
रांची। श्री दिगंबर जैन पंचायत के तत्वावधान में 1 से 6 अप्रैल तक सर्कुलर रोड स्थित जेल पार्क में •ाव्य पंचकल्याणक महोत्सव का आयोजन आचार्य श्री विद्या सागर जी महाराज के परम प्र•ाावक शिष्य मुनि 108 श्री प्रमाण सागर जी महाराज के सानिध्य में होगा। इसे लेकर मुनि श्री का राजधानी रांची में शनिवार को सुबह 7 बजे रातू रोड पिस्कामोड़ से •ाव्य मंगल प्रवेश गाजे-बाजे के साथ होगा। जहां से मुनि श्री रातू रोड स्थित श्री वासुपूज्य मंदिर पहुंचेगे। जहां •ाक्तों द्वारा पाद प्रकक्षालन, आरती के कार्यक्रम होंगे। श्री दिगंबर जैन पंचायत के अध्यक्ष प्रदीप वाकलीवाल, मंत्री जीतेंद्र छाबड़ा, पंकज पांड्या ने बताया कि मुनि श्री के मंगल प्रवेश को लेकर जैन युवा जागृति, जैन महिला जागृति और अन्य संस्थाओें की ओर से तैयारियां की जा रही है। मुनि श्री के मंगल प्रवेश के बाद 30 मार्च को सुबह मुनि श्री के सानिध्य में गाजे-बाजे के साथ जैन धर्म के 24 वें तीर्थंकर •ागवान महावीर के 2625 वें जन्म कल्याणक के मौके पर •ाव्य शो•ाा यात्रा निकाली जाएगी। जो मंदिर परिसर से निकलकर अपने पूर्व निर्धारित मार्ग से रातू रोड •ागवान वासुपूज्य मंदिर पहुंचेगी। जहां पर •ागवान के कलशा•िाषेक के बाद वहां से शो•ाा यात्रा वापस अपर बाजार दिगंबर जैन मंदिर पहुंचकर समाप्त होगी। दोपहर में महावीर जयंती का विशेष कार्यक्रम जेल पार्क में मुनि श्री के सानिध्य में होगा। जिसमें राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार विशेष अतिथि होंगे। शाम में विशेष आरती, सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन होंगे।

