दुमकाः झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी का प्रमंडलीय स्तरीय बैठक का दुमका क्लब में आयोजन हुआ. इस बैठक में पहुंचे सांसदों और विधायकों ने अपनी बातों को विस्तार से रखा. झामुमो कोटा से मंत्री हफीजुल अंसारी ने कहा कि गुरुजी के पद चिन्हों पर चलते हुए इस बार की स्थापना दिवस विशेष होना चाहिए. वहीं छोटे सरकार के नाम से मशहूर विधायक बसंत सोरेन ने कहा कि सभी कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों को स्थापना दिवस में आने का निमंत्रण दें.

झारखंड मुक्ति मोर्चा का 2 फरवरी को स्थापना धूमधाम से मनाने को लेकर आज रविवार को शहर के दुमका क्लब में झामुमो का प्रमंडलीय स्तर कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न हुआ. जिसमें संथाल परगना से आने वाले पार्टी कोटे के मंत्री हफीजुल अंसारी सहित झामुमो के सांसद और सभी विधायक मौजूद रहे. दुमका सांसद नलिन सोरेन ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि 2 फरवरी को स्थापना दिवस को सफल बनाने और ऐतिहासिक ढंग से मनाया जाएगा.

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version