
रांची, वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए आयोजित दो दिवसीय बजट-पूर्व कार्यशाला के दूसरे दिन नगर विकास एवं आवास विभाग, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के मंत्री श्री सुदिव्य कुमार ने अपराह्न सत्र में सहभागिता की। यह कार्यशाला वित्त, योजना एवं विकास, वाणिज्य कर तथा संसदीय कार्य विभाग के मंत्री श्री राधाकृष्ण किशोर की अध्यक्षता में प्रोजेक्ट भवन स्थित एनेक्सी सभागार में आयोजित की गई।
अपराह्न सत्र में स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, जनजातीय कल्याण एवं विकास सहित अन्य विषयों पर सुझाव, इनपुट एवं विचार-विमर्श किया गया। विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े विशेषज्ञों, अधिकारियों एवं प्रतिभागियों ने अपने अनुभव और दृष्टिकोण साझा किए। बैठक के दौरान संबंधित विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई और उपस्थित प्रतिभागियों के सुझावों को दर्ज किया गया।

