रांचीवरीय पुलिस अधीक्षक रांची के निर्देशानुसार, आगामी पर्व सरहुल,रामनवमी और ईद को ध्यान में रखते हुए और रांची नगर क्षेत्र के अपराध पर अंकुश लगाने और विधि व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु,आज दिनांक 14.03.26 को पुलिस अधीक्षक यातायात,राँची महोदय द्वारा नवीन पुलिस केन्द्र ,रांची में जिले के पीसीआर वाहन के चालक एवं पदाधिकारियों के साथ एक बैठक का आयोजन किया गया l इसमें सभी को निर्देश दिया गया कि संवेदनशील स्थानों पर सघन चेकिंग करें, दूसरे पीसीआर वाहनों से समन्वय बनाए रखें,सूचना प्राप्त होते ही अति शीघ्र घटनास्थल पर पहुंचे, मुख्य संस्थान जैसे बैंक,पेट्रोल पंप,ज्वेलरी की दुकान इत्यादि पर विशेष निगरानी रखें,साथ ही साथ अधिक से अधिक भ्रमणशील रहकर नगर क्षेत्र के सभी चौक चौराहो एवं गलियों में पेट्रोलिंग करने का प्रयास करें l इसके अलावा सभी को ड्यूटी पर तैनात रहने का निर्देश दिया गया और चेतावनी भी दी गई कि किसी तरह की लापरवाही बरतने में पर सख्त से सख्त का कार्रवाई की जाएगी l

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version