धनबाद : धनबाद के नव निर्वाचित मेयर संजीव सिंह ने शपथ ग्रहण के बाद प्रशासनिक अधिकारियों से मुलाकात कर समन्वयपूर्ण शुरुआत का संकेत दिया।
मेयर संजीव सिंह ने धनबाद के उपायुक्त आदित्य रंजन , एसएसपी प्रभात कुमार और सिटी एसपी ऋतिक श्रीवास्तव से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट किया।
इस अवसर पर मेयर ने कहा कि धनबाद के विकास, बेहतर कानून व्यवस्था और जनसुविधाओं को मजबूत करने के लिए प्रशासन और नगर निगम के बीच बेहतर तालमेल बेहद जरूरी है। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी अधिकारी मिलकर शहर को स्वच्छ, सुरक्षित और विकसित बनाने की दिशा में काम करेंगे।
वहीं अधिकारियों ने भी मेयर को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
यह मुलाकात धनबाद में नई कार्यसंस्कृति और विकास की सोच को दर्शाती है, जहां जनप्रतिनिधि और प्रशासन मिलकर शहर को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version