श्री श्री पंचदेव मंदिर  मंदिर परिसर, बेल टंगरा, बड़ागांई, रांची में 12 जोड़ियों का सामूहिक विवाह कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न
पूर्वाह्न 10:30 बजे श्री श्री पंचदेव परिसर से सभी वरपक्षो के द्वारा बड़ागाँई चौक तक बारात निकली गई। बारात पुण: श्री श्री पंचदेव मंदिर पहुंची, जहां सभी अतिथियों का स्वागत किया गया। मध्याह्न 12:30 बजे वरमाला कार्यक्रम संपन्न हुआ। अपराह्न 2:00 शुभ विवाह एवं अपराह्न 5:30 बजे वर-कन्या एवं आए हुए अतिथियों को सुरुचि भोजन कराकर एवं वर-कन्या को उपहार देकर विदाई की गयी।
कार्यक्रम के आयोजक समाजसेवी अशोक साहू ने कहा समाज में अनेक गरीब परिवार जो विवाह संस्कार करने में असमर्थ होते हैं, ऐसे जोड़ों का संपर्क उनके साथ बराबर होता रहता है। विगत 4 वर्षों में महाशिवरात्रि पूजन के पावन दिवस पर 51 वर-कन्याओं का विवाह कर चुके हैं।
इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के क्षेत्र मंत्री डॉ बिरेन्द्र साहु ने आयोजक अशोक साहू को साधुवाद व वर- कन्याओं को आशीर्वाद देते हुए कहा महाशिवरात्रि के दिन दांपत्य जीवन में प्रवेश करना जीवन के लिए एक महत्वपूर्ण क्षण होता है। समाज में अनेक गरीब एवं अभावग्रस्त परिवार जो विवाह नहीं कर सकते हैं उनका विवाह करना एक बहुत बड़ा सामाजिक दायित्व है। ऐसे कार्यों को समाज में जुड़े हुए समाजसेवी लोग पुण्य के कार्य के साथ दो परिवारों को जोड़ने का कार्य करते हैं, जिससे समाज समरस बनता है

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version