राँची समर्पण शाखा द्वारा अध्यक्षा शुभा अग्रवाल के स्लोगन ‘प्यार बांटते चलो’ के अंतर्गत “15 दिन 15 जन सेवा” कार्यक्रम का संकल्प लिया गया है।
अभियान के पहले दिन आज 1 मई, मजदूर दिवस के अवसर पर लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर में बढ़ती गर्मी को देखते हुए राहगीरों एवं श्रमिकों के बीच सत्तू पानी का वितरण किया गया। इस सेवा कार्य से 200 से अधिक लोगों को भीषण गर्मी में राहत मिली।कार्यक्रम जन सेवा प्रभारी शायरी अग्रवाल एवं वर्षा धानुका तथा जन सेवा संयोजिका डॉली बंसल के कुशल नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
इस अवसर पर अध्यक्षा शुभा अग्रवाल, सचिव रेखा राईका, कविता सोमानी, वीणा शर्मा, वर्षा धानुका, शायरी अग्रवाल ,डॉली बंसल, शिल्पी लोहिया एवं निशु सराफ सहित शाखा की अन्य बहनों ने उत्साहपूर्वक सक्रिय भागीदारी निभाई।
अध्यक्षा ने कहा कि अगले 14 दिनों तक प्रतिदिन विभिन्न जन सेवा कार्य निरंतर किए जाएंगे। सचिव रेखा राईका ने सभी सदस्यों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।यह जानकारी मीडिया प्रभारी वेदिका सिंघानिया ने दी।

