मारवाड़ी युवा मंच रांची समर्पण शाखा द्वारा अध्यक्षा शुभा अग्रवाल के नेतृत्व में Doodle Den के संयुक्त तत्वावधान में Neev School, रातू रोड में समर कैंप का सफल आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में बच्चों के लिए अनेक मनोरंजक एवं ज्ञानवर्धक गतिविधियाँ आयोजित की गईं, जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शाखा द्वारा बच्चों को उपहार एवं पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

“बच्चे समाज का भविष्य हैं” इस सोच के साथ बच्चों को First Aid के महत्व के बारे में सरल एवं रोचक तरीके से जानकारी दी गई तथा उन्हें समझाया गया कि छोटी चोट लगने पर प्राथमिक उपचार कैसे किया जाता है। कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों के बीच First Aid Kit का वितरण भी किया गया।

अध्यक्षा शुभा अग्रवाल ने कहा कि बच्चों को बचपन से ही सेवा, सुरक्षा और सहयोग के संस्कार देना हमारा दायित्व है।

इस आयोजन में अध्यक्षा शुभा अग्रवाल, सचिव रेखा राईका, शायरी अग्रवाल, निशी सराफ, सौम्या समोता, सोनम अग्रवाल, कोमल पोद्दार, शिल्पा लोहिया सहित शाखा की सखियों की सक्रिय सहभागिता रही तथा सभी ने बच्चों का उत्साह बढ़ाकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

यह जानकारी मीडिया प्रभारी वेदिका सिंघानिया ने दी।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version