रांची। डोरंडा थाना क्षेत्र के तुलसी चौक, पुराना हाई कोर्ट के पास सोमवार देर शाम मारपीट की गंभीर घटना सामने आई। स्थानीय लोगों के अनुसार, किसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच झड़प हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई।

घटना में कई लोगों के घायल होने की सूचना है, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है।

सूचना मिलते ही डोरंडा पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और मारपीट के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में पुलिस गश्ती बढ़ाने की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version