
इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक, टीएमसी सांसद इस नियुक्ति पर अपनी चिंता जाहिर कर सकते हैं। ऐसा इसलिए कि कल्याण बनर्जी पर महिला सांसदों के साथ बदसलूकी करने के आरोप लगते रहे हैं। बागावत करने वाले सांसदों में महिलाओं की संख्या अधिक है। आपको बता दें कि लोकसभा में टीएमसी के 28 सांसद हैं। इनमें से 11 महिलाएं हैं।
पिछले साल सांसद महुआ मोइत्रा के साथ सार्वजनिक तौर पर हुई कहासुनी के बाद उन्हें लोकसभा के मुख्य सचेतक के पद से हटा दिया गया था। उनकी नियुक्ति की घोषणा ममता के कालीघाट स्थित आवास पर हुई पार्टी की एक अंदरूनी बैठक में की गई थी।
क्या कहा था महुआ ने?
आपको बता दें कि महुआ मोइत्रा ने पिनाकी मिश्रा के साथ अपनी शादी पर कल्याण बनर्जी की विवादित टिप्पणियों को लेकर तीखा प्रहार किया था। उन्होंने कहा था, “आप सूअर से कुश्ती नहीं लड़ते। क्योंकि सूअर को इसमें मजा आता है और आप गंदे हो जाते हैं। भारत में ऐसे पुरुष हैं जो गहरे तौर पर स्त्री-द्वेषी, यौन रूप से कुंठित और पतित हैं और संसद में सभी पार्टियों में उनका प्रतिनिधित्व मौजूद है।” इस विवाद के बाद कल्याण बनर्जी ने लोकसबा में टीएमसी के चीफ व्हिप के पद से इस्तीफा दे दिया था।

