जमशेदपुर। झाड़ग्राम धनबाद मेमू ट्रेन 28 जनवरी को रद्द होगी जबकि, 27 व 29 जनवरी को बोकारो स्टेशन तक चलेगी। आद्रा मंडल में लाइन ब्लॉक के कारण दक्षिण पूर्व रेलवे जोन से यह आदेश हुआ है। इससे सैकड़ो लोकल यात्रियों को आवागमन में दिक्कत होगी क्योंकि 30 जनवरी को टाटानगर आसनसोल ट्रेन आद्रा से लौट आएगी। वहीं, टाटानगर हटिया ट्रेन 27, 28 और 31 जनवरी को चांडिल के बाद बदले मार्ग से अप डाउन करेगी।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version