ईद-उल-फितर (ईद) तथा सरहुल पर्व को लेकर विधि व्यवस्था संधारण हेतु व्यापक व्यवस्था की गई

संवेदनशील एवं भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस पदाधिकारी, दंडाधिकारी तथा सादे लिबास में पुलिस बल तैनात किया गया है

प्रमुख इलाकों, मस्जिदों, पूजा स्थलों, बाजारों एवं सार्वजनिक स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों एवं ड्रोन के माध्यम से निरंतर निगरानी सुनिश्चित की जा रही है


सरना समिति के सदस्यों, वॉलंटियर्स तथा सर्व धर्म सद्भावना समिति के पदाधिकारियों से अनुरोध किया गया है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि, अफवाह या विधि-व्यवस्था बिगाड़ने वाली सूचना तत्काल जिला प्रशासन दे

चोरी, जेबकतरो असामाजिक तत्वों एवं अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है

आपका सहयोग ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। आइए, मिलकर एक सुरक्षित, शांतिपूर्ण एवं खुशहाल त्योहार मनाएं:- उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी राँची, श्री मंजूनाथ भजन्त्री
======================
आज ईद-उल-फितर (ईद) तथा सरहुल पर्व एक साथ मनाया जा रहा है। ये दोनों पर्व हमारी सांस्कृतिक विविधता एवं सामाजिक एकता के प्रतीक हैं। ईद मुस्लिम समुदाय का प्रमुख त्योहार है जो रमजान के पवित्र महीने के समापन पर खुशी, दान एवं भाईचारे का संदेश देता है, जबकि सरहुल झारखंड के आदिवासी समुदाय का प्रकृति-पूजा से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है, जिसमें साल वृक्ष की पूजा, नृत्य एवं सामुदायिक उत्सव के माध्यम से बसंत ऋतु का स्वागत किया जाता है।

जिला प्रशासन इन त्योहारों को पूरी तरह शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस उद्देश्य से व्यापक सुरक्षा एवं व्यवस्था के निम्नलिखित इंतजाम किए गए हैं:

(1) पुलिस बल एवं दंडाधिकारी बल की तैनाती

संवेदनशील एवं भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस पदाधिकारी, दंडाधिकारी तथा सादे लिबास में पुलिस बल तैनात किया गया है। राज्य स्तर पर भी झारखंड पुलिस द्वारा अतिरिक्त बल की व्यवस्था की गई है।

(2) निगरानी व्यवस्था

प्रमुख इलाकों, मस्जिदों, पूजा स्थलों, बाजारों एवं सार्वजनिक स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों एवं ड्रोन के माध्यम से निरंतर निगरानी सुनिश्चित की जा रही है।

(3) यातायात एवं भीड़ प्रबंधन

यातायात पुलिस द्वारा प्रमुख चौराहों, मार्गों एवं जुलूस/प्रक्रिया वाले क्षेत्रों में विशेष व्यवस्था की गई है। आवश्यकतानुसार डायवर्जन एवं पार्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है ।

(4) सामुदायिक सहयोग

सरना समिति के सदस्यों, वॉलंटियर्स तथा सर्व धर्म सद्भावना समिति के पदाधिकारियों से अनुरोध किया गया है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि, अफवाह या विधि-व्यवस्था बिगाड़ने वाली सूचना तत्काल जिला प्रशासन को सूचित करें।

(5) विशेष नजर

चोरी, जेबकतरो असामाजिक तत्वों एवं अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

जनता से अपील

– त्योहारों का आनंद लें, लेकिन अनावश्यक भीड़ से बचें।

– सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से फैल रही अफवाहों पर ध्यान न दें; केवल आधिकारिक स्रोतों पर भरोसा करें।

– किसी भी प्रकार की समस्या, संदिग्ध गतिविधि या आपात स्थिति की सूचना तुरंत नजदीकी पुलिस थाने, पर दें।

– आपसी भाईचारे, सद्भावना एवं सहयोग से ही हम इन पर्वों को यादगार बना सकते हैं।

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी द्वारा अपील की गई की आपका सहयोग ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। आइए, मिलकर एक सुरक्षित, शांतिपूर्ण एवं खुशहाल त्योहार मनाएं।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version