रांची स्थित प्रोजेक्ट भवन में कोल्हान के विधायकों ने राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शिष्टाचार मुलाकात की. इस दौरान अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों की समस्याओं और विकास योजनाओं को लेकर चर्चा की गई. बैठक में राज्य के समग्र विकास, जनहित से जुड़े मुद्दों और जन-कल्याणकारी योजनाओं को तेजी से धरातल पर उतारने पर विशेष रूप से विचार-विमर्श हुआ.

कई विधायक रहे मौजूद
विधायकों ने मुख्यमंत्री को अपने निर्वाचन क्षेत्रों की प्राथमिकताओं और स्थानीय आवश्यकताओं से अवगत कराया. साथ ही सड़क, पेयजल, बिजली और अन्य आधारभूत सुविधाओं से संबंधित समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर भी महत्वपूर्ण चर्चा की गई. चाईबासा विधायक सह राज्य के राजस्व मंत्री दीपक बिरुआ, इस दौरान मुख्य रूप से खरसावां विधायक दशरथ गागराई, मझगांव विधायक निरल पूरती, मनोहरपुर विधायक जगत माझी, घाटशिला विधायक सोमेश सोरेन, पोटका विधायक संजीव सरदार आदि उपस्थित रहे.

अध्ययन यात्रा की जानकारी मुख्यमंत्री को दी
इस दौरान विधायक दशरथ गागराई ने हाल ही में पूरे हुए उनके अध्ययन यात्रा के संबंध में भी मुख्यमंत्री को अवगत कराया. बताया गया कि 10 से 25 मई तक विधायक दशरथ गागराई के नेतृत्व में झारखंड विस की आवास समिति ने मध्य प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, उतराखंड के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया था. राजस्थान और मध्य प्रदेश के विस सभा का भी दौरा किया था. विधायक दशरथ गागराई ने अध्ययन यात्रा के दौरान अपने अनुभवों को भी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ साझा किया.

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version