नेशनल स्कूल शन में रांची के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय कांके और कैराली स्कूल संयुक्त रूप से विजेता रही
केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने सभी को बधाई देते हुए सम्मानित किया

National School Band Competition का Grand Finale गणतंत्र दिवस से पूर्व आज आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ शामिल हुए। प्रत्येक वर्ष होने वाली राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में देश के विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थी बैंड पर अपनी प्रस्तुतियां देते हैं। इस वर्ष हुई प्रतियोगिता में देश के 763 स्कूलों के 18000 से अधिक विद्यार्थियों ने विभिन्न स्तर पर अपनी प्रस्तुतियां दीं। इनसे चयनित होकर 16 टीम राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में शामिल हुई।
अपनी अमृत पीढ़ी के द्वारा बैंड पर प्रदर्शन सुनना बहुत ही सुखद अनुभूति देने वाला रहा।इस प्रतियोगिता में झारखंड के भी तीन विद्यालयों की टीम कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (कांके), कैराली स्कूल, सेक्टर -2 (रांची) और संत जेवियर हाई स्कूल (चाईबासा) शामिल रही।
यह प्रतियोगिता Brass Band Boys, Brass Band Girls और Pipe Band Boys, Pipe Band Girls की कैटेगरी में हुई। इन कैटेगरी में देश भर में प्रतियोगिताएं आयोजित हुई। आज इन बच्चों से संवाद का अवसर मिला। अपने संबोधन में बच्चों को माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के पांच प्राण के प्रति प्रतिबद्ध होने को प्रेरित किया। इसके साथ ही राष्ट्र प्रथम के भाव से कार्य करने के लिए इनका उत्साह बढ़ाया।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version