राँची समर्पण शाखा* द्वारा अध्यक्षा शुभा अग्रवाल के नेतृत्व में चलाए जा रहे ‘प्यार बांटते चलो’ स्लोगन के अंतर्गत प्रार्थना हाइट्स, रातू रोड में जूस वितरण का सफल आयोजन किया गया।इस सेवा कार्य के अंतर्गत शाखा सदस्य कविता सोमानी द्वारा श्रद्धालुओं एवं राहगीरों के बीच जूस का वितरण किया गया। बढ़ती गर्मी को देखते हुए यह सेवा लोगों के लिए अत्यंत राहतदायक सिद्ध हुई। उपस्थित जनों ने इस सराहनीय पहल की प्रशंसा करते हुए मंच के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर अध्यक्षा शुभा अग्रवाल, शायरी अग्रवाल, वर्षा धानुका, कविता सोमानी, डॉली बंसल, पायल जैन सहित अन्य सदस्याओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।यह जानकारी मीडिया प्रभारी वेदिका सिंघानिया ने दी।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version