
कोडरमा। कोडरमा जिले के झुमरीतिलैया निवासी अंशुमन सिंह ने यूपीएससी द्वारा आयोजित भारतीय वन सेवा (आईएफएस) परीक्षा 2025 में ऑल इंडिया रैंक-2 प्राप्त कर जिले और पूरे झारखंड का नाम रोशन किया है।
उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि से पूरे शहर में खुशी और गर्व का माहौल है। झुमरीतिलैया के वार्ड नंबर 10 स्थित शांति भवन के पास रहने वाले अंशुमन सिंह की सफलता पर वार्ड पार्षद पिंकी जैन सहित शहर के गणमान्य लोगों एवं परिजनों ने प्रसन्नता व्यक्त की।
लोगों ने इसे जिले के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया। अंशुमन सिंह ने अपनी सफलता का श्रेय अपने स्वर्गीय पिता विनय कुमार सिंह और माता सुनीता देवी को दिया। उन्होंने कहा कि माता-पिता के संस्कार, मेहनत और त्याग की बदौलत ही वे इस मुकाम तक पहुंच सके हैं। अंशुमन सिंह बचपन से ही मेधावी छात्र रहे हैं। वर्तमान में इंडियन कोस्ट गार्ड में डिप्टी कमांडेंट के पद पर कार्यरत हैं।

