गोंडा, 08 जून 2026: झारखंड स्टेट स्पोर्ट्स प्रमोशन सोसाइटी (JSSPS) की उभरती महिला पहलवान प्रियंका महतो ने उत्तर प्रदेश के नंदनी नगर, गोंडा में आयोजित अंडर-17 सब जूनियर राष्ट्रीय रैंकिंग कुश्ती प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर पूरे राज्य को गौरवान्वित किया है।

JSSPS की प्रशिक्षु प्रियंका महतो ने 40 किलोग्राम बालिका वर्ग में दमदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक 🥉 झारखंड के नाम किया। प्रियंका ने अपने मुकाबलों में शानदार तकनीक और जुझारूपन का परिचय दिया।

झारखंड कुश्ती संघ, खेल विभाग तथा JSSPS में खुशी की लहर
प्रियंका की इस उपलब्धि पर झारखंड राज्य कुश्ती संघ, झारखंड खेल विभाग तथा JSSPS ने हर्ष व्यक्त किया है।

संघ के पदाधिकारियों ने प्रियंका को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
झारखंड राज्य कुश्ती संघ के अध्यक्ष श्री जीशान कमर (भा.प्र.से.), अभिभावक के. रवि कुमार (भा.प्र.से.), खेल निदेशक छवि रंजन, मार्गदर्शक भोलानाथ सिंह, महासचिव रजनीश कुमार, बिजय शंकर सिंह, कोषाध्यक्ष बबलू कुमार, सहित सभी जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष/सचिव एवं संपूर्ण झारखंड राज्य कुश्ती परिवार ने प्रियंका को बधाई दी है।

महासचिव रजनीश कुमार ने कहा
झारखंड राज्य कुश्ती संघ के सचिव रजनीश कुमार ने कहा, “प्रियंका की यह जीत झारखंड में महिला कुश्ती के सुनहरे भविष्य का संकेत है। ग्रामीण क्षेत्रों से निकलकर राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतना आसान नहीं होता। यह उसकी प्रशिक्षक और माता-पिता की मेहनत का फल है। हमें उम्मीद है प्रियंका आगे चलकर सीनियर और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी देश का नाम रोशन करेगी।”

प्रियंका महतो की इस उपलब्धि से झारखंड में युवा महिला पहलवानों का हौसला बढ़ा है। राज्य सरकार और कुश्ती संघ लगातार ग्रासरूट लेवल पर प्रतिभाओं को निखारने का काम कर रहे हैं।

झारखंड राज्य कुश्ती संघ, रांची

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version