राँची: झारखंड में एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए योग्य और इच्छुक पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों के चयन की प्रक्रिया तेज हो गई है. झारखंड पुलिस की स्पेशल ब्रांच रांची द्वारा जारी एक आधिकारिक पत्र के अनुसार, हवाई अड्डा सुरक्षा में प्रतिनियुक्ति के लिए आवेदन करने वाले 141 पुलिसकर्मियों के इंटरव्यू की तारीख घोषित कर दी गई हैं.
यह इंटरव्यू कल यानि 11 जून और 12 जून को रांची में आयोजित किया जाएगा. इस संबंध में स्पेशल ब्रांच के द्वारा राज्य के सभी एसएसपी, एसपी दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं.

ऑनलाइन आवेदन करने वाले जवानों का होगा चयन:
विशेष शाखा द्वारा आदेश के मुताबिक डीजीपी झारखंड के निर्देश पर पूर्व में झारखंड पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट के APSU लिंक पर ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे, जिन पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों ने हवाई अड्डे की सुरक्षा में तैनात होने के लिए स्वेच्छा से आवेदन जमा किया था, उन्हें ही इस इंटरव्यू प्रक्रिया में शामिल होने का मौका मिलेगा.


ड्रेस कोड और जरूरी दस्तावेजों के साथ उपस्थित होने का निर्देश:
स्पेशल ब्रांच ने जिला पुलिस कप्तानों को सख्त निर्देश दिया है कि वे सूची में शामिल अपने-अपने जिले के जवानों को समय पर इंटरव्यू के लिए रवाना करें. इंटरव्यू में शामिल होने वाले सभी पुलिसकर्मियों साफ-सुथरी वर्दी में उपस्थित होने को कहा गया है. उनके पास उनका विभागीय पहचान-पत्र होना अनिवार्य है. अपने साथशैक्षणिक प्रमाण-पत्रों की छायाप्रति भी आवश्यक रूप से लानी होगी.

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version