JITO (Jain International Trade Organization) रांची चैप्टर द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित की जाने वाली राष्ट्रीय महिला दिवस कार रैली
बताया गया कि रांची में रैली का मार्ग मोराबादी ग्राउंड से प्रेमसंस मोटर तक निर्धारित किया गया है। रैली में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी रहेगी तथा विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे। आयोजन के माध्यम से सामाजिक उत्तरदायित्व, स्वास्थ्य जागरूकता और नारी शक्ति के महत्व को रेखांकित किया जाएगा। कहा कि यह रैली केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि सामाजिक चेतना का अभियान है, जिसका उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं जागरूक बनाना है। JITO का मानना है कि जब नारी सशक्त होगी, तभी समाज और राष्ट्र प्रगति करेगा।
।
इस दौरान मुख्य रूप से डॉ निधि निकुंज,डॉ योगेश, सिद्धांत जैन, डॉ सिद्धार्थ जैन, डॉ श्रुति जैन , डॉ रचना जैन,अतुल गेरा जी, जीतो महिला विंग की चेयरपर्सन सरोज पांड्या, चीफ सेक्रेटरी एकता जैन, जीतो लेडीज विंग की डायरेक्टर इंचार्ज प्रियंका पाटनी सहित इवेंट को ऑर्गेनाइज कर रहीं आभा भंडारी, रिंकी अजमेरा, रेखा कला, सीमा गंगवाल, मधु अजमेरा कोमल पाटनी, मोनिका जैन , खुशबू सोगानी सहित कई महिला सदस्य के साथ डॉक्टर उपस्थित रहे।

