
नई दिल्लीसीमा पर स्थित हमारे गांव अंतिम गांव नहीं है, वो हमारे देश के प्रथम गांव हैं; जिनका विकास प्राथमिकता के साथ होना चाहिए।”
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने यह विचार दिया और इस विचार को युद्धस्तर पर धरातल पर उतारने का काम सीमा सड़क संगठन ने किया। लद्दाख, कश्मीर, अरुणाचल प्रदेश, हिमाचल प्रदेश जैसे राज्यों से 100 परिवार नई दिल्ली में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह के विशेष अतिथि हैं। सीमा पर सड़क और पुल निर्माण करने वाले ऐसे परिवारों का आज अपने आवास पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ ने उनके चरण पखारकर स्वागत अभिनंदन और सम्मानित किया। यह मेरे लिए भी सौभाग्य की बात है कि सीमाओं तक हमारे सैन्यबलों की राह आसान बनाने वाले कर्मवीर परिवारों को सम्मानित करने का अवसर मिला। इस अवसर पर #BRO के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल हरपाल सिंह मौजूद रहे।

