राँची : झारखंड कैडर के 2010 बैच वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुरेंद्र कुमार झा को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने के लिए विरमित कर दिया गया है. इस संबंध में गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग के द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गई है. वे अब सीमा सुरक्षा बल (BSF) में डीआईजी के पद पर अपनी सेवाएं देंगे.
जारी आदेश में कहा गया हैं कि वर्तमान पद का प्रभार त्यागने की तिथि से वे अपने नए पद के लिए विरमित माने जाएंगे. सुरेंद्र कुमार झा 2010 बैच के तेज तर्रार आईपीएस अधिकारी माने जाते हैं और झारखंड में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं. अब केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के तहत देश की सीमाओं की सुरक्षा का जिम्मा संभालने वाली बीएसएफ में उनकी नई पारी शुरू होगी.

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version