राँची : झारखंड कैडर के आईपीएस अधिकारी गेल में सुरक्षा सलाहकार बन सकते है. इसको लेकर गृह मंत्रालय की ओर से झारखंड के मुख्य सचिव को पत्र लिखा गया है. लिखे पत्र के मुताबिक पात्र और इच्छुक अधिकारियों से एक महीने के भीतर आवेदन मांगे गए हैं.

इस पद के लिए वही अधिकारी आवेदन कर सकते हैं जो डीआईजी रैंक के है. यह नियुक्ति शुरुआत में तीन साल की अवधि के लिए की जाएगी. यह पद E-8 ग्रेड (CGM लेवल) का है. जिसका वेतनमान 1.20 से 2. 80 लाख है. लोक उद्यम विभाग (DPE) के दिशा निर्देशों के अनुसार अगर कोई सरकारी अधिकारी सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम में प्रतिनियुक्ति पर जाता है, तो वह अपने मूल विभाग के अनुसार ही वेतन और भत्ते प्राप्त करता रहेगा. वे गेल के वेतनमान को चुनने के पात्र नहीं होंगे.

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version