रांची। श्री दिगंबर जैन पंचायत की ओर से पांच अप्रैल को प्रात: 7 बजे से 8.30 बजे तक सर्कुलर रोड स्थित बिरसा मुंडा जेल पार्क में विश्व विख्यात संत एवं भवना योग प्रवर्तक मुनि श्री 108 प्रमाण सागर जी के सान्धिय में भावना योग कार्यक्रम का आयोजन होगा। इसमें मन को शांत रखने की कला, जीवन में सकारात्मक उर्जा और संतुलन कैसे लाएं, स्वास्थ को बेहतर बनाने के सरल उपाय, जीवंत अनुभव का दुर्लभ अवशर तन, मन एवं जीवन के उन्नत बनाने का अद्भुत वैज्ञानिक प्रयोग के कला के बारे में बताया जाएगा। कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर एक टीम का गठन किया गया है। इसमें दिगंबर जैन पंचायत के अध्यक्ष प्रदीप वाकलीवाल, मंत्री जितेंद्र छाबड़ा, पूरनमल सेठी, कार्यक्रम संयोजक अनंत जैन, देवेश जैन, पायल सेठी, प्रियंका पाटनी, सरोज पांड्या, रेखा पांड्या को कार्यक्रम संयोजक बनाया गया है। वहीं कार्यक्रम में शामिल होंने के लिए एक प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री, एडीएम राजेश्वर नाथ आलोक, एसडीओ कुमार रजत, व ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर से मुलाकात कर निमंत्रण पत्र सौपा।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version