
: पलामूः कोयला का कारोबार आज ग्लोबल हो गया है, भारत दूसरे देशों को कोयला बेचेगा. देश में कोयला के कमर्शियल माइनिंग को प्रमोट किया जा रहा है. यह बात कोयला राज्यमंत्री सतीश चंद्र दुबे ने पलामू में मीडिया के साथ बातचीत के दौरान कही हैं. कोयला राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे पलामू के राजहरा कोलियरी के नव संचालन का उद्घाटन करने पहुंचे थे.
दरअसल, पलामू के राजहरा कोलियरी से 2010 से माइनिंग बंद था. कोयला राज्यमंत्री ने शनिवार को राजहरा कोलियरी से उत्पादन कार्य का शुरूआत की. इसी दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए कोयला राज्यमंत्री सतीश चंद्र दुबे ने कहा कि राजहरा में माइनिंग बंद पड़ा था, मंत्रालय के साथ साथ स्थानीय सांसद विष्णुदयाल राम ने उत्पादन को लेकर काफी मेहनत की है.
[8:29 pm, 17/1/2026] Sandeep Jain: उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर और विकसित भारत की बात है, भारत कोयला के उत्पादन को बढ़ा रहा है. कोयला का कारोबार आज ग्लोबल हो गया है कोयला जलकर देश को रौशन करेगा. कोयला राज्यमंत्री ने कहा कि पर्यावरण को नुकसान पहुंचाए बिना कोयला का उत्पादन किया जाना है. जहां-जहां माइनिंग हो रही है और पेड़ कटे हैं, वहां दोगुना पेड़ लगाया जा रहा है. इस दौरान पलामू के सांसद विष्णुदयाल राम ने कहा कि राजहरा माइनिंग की शुरुआत होना निश्चित रूप से इस इलाके के लिए बड़ी बात है. इससे लोगों को फायदा है और स्थानीय स्तर पर रोजगार भी उपलब्ध होगा.

