डी ए वी नंदराज पब्लिक स्कूल, बरियातू, रांची के बाल वाटिका सेक्शन में आज से तीन दिवसीय समर कैंप का शुभारंभ बड़े उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ हुआ। समर कैंप के प्रथम दिन नन्हे-मुन्ने बच्चों के साथ-साथ अभिभावकों की सक्रिय सहभागिता ने पूरे वातावरण को आनंदमय बना दिया।

समर कैंप का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार एवं हवन के साथ किया गया, जिसमें बाल वाटिका के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हवन से पूरे परिसर में सकारात्मक एवं आध्यात्मिक वातावरण का संचार हुआ। इसके पश्चात बच्चों ने विद्यालय परिसर में विभिन्न मनोरंजक एवं रचनात्मक गतिविधियों में भाग लिया।

रंग-बिरंगे कैजुअल परिधानों में सजे छोटे बच्चे पूरे दिन बेहद उत्साहित एवं प्रसन्न दिखाई दे रहे थे। बच्चों ने मुक्त खेल, समूह गतिविधियों तथा अन्य मनोरंजक आयोजनों का भरपूर आनंद उठाया। समर कैंप के पहले दिन अभिभावकों को भी विभिन्न गतिविधियों में शामिल किया गया, जिससे बच्चों का उत्साह और बढ़ गया तथा विद्यालय एवं अभिभावकों के बीच आत्मीय संबंध और मजबूत हुए।

इस समर कैंप में क्ले मॉडलिंग, फायर-लेस कुकिंग सह ट्रेजर हंट तथा लिटिल स्टार सिनेमा जैसी रोचक गतिविधियों का आयोजन किया गया , जिनका उद्देश्य बच्चों में रचनात्मकता, आत्मविश्वास, सहभागिता एवं आनंदमय शिक्षण को बढ़ावा देना है।

विद्यालय के प्राचार्य डॉ. रवि प्रकाश तिवारी ने समर कैंप के सफल आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय का उद्देश्य बच्चों को पुस्तकीय ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक, रचनात्मक एवं आनंदमय शिक्षा प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं तथा उनमें आत्मविश्वास, सहयोग एवं सामाजिक मूल्यों का विकास करती है। शिक्षा केवल पढ़ो,रटो नहीं है बल्कि “लर्निंग बियॉन्ड द बुक्स” की भावना को साकार करना है । जीवन में यही सीख और सोच काम आता है । हम इसके माध्यम से सी बी एस ई
द्वारा नई शिक्षा नीति 2020 के उद्देश्यों को पुरा कर रहे हैं जिसमें करो और सीखो की भावना साकार रूप में पुष्पित हो रही है ।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version