
श्री भारत बर्षीय दिगंबर जैन महासभा के अंतर्गत भारतीय दिगंबर जैन सराक ट्रस्ट द्वारा निशुल्क संचालित झारखंड के रांची जिले के पंगुरा गांव बुंडू में लड़कियों और माता बहनों को स्वरोजगार योजना के अंतर्गत सिलाई कढ़ाई सीखाने हेतु सिलाई सेंटर का उद्घाटन श्री किरीटी भूषण मांजी द्वारा किया गया।इन्हें सीखाने के लिए एक शिक्षक की भी व्यवस्था की गई है।
सराक ट्रस्ट द्वारा हमारी निशुल्क धार्मिक कक्षाएं भी हर मंदिरों में चलती है निशुल्क होम्योपैथी सेंटर कंप्यूटर सेंटर वृद्धा पेंशन छात्रवृत्ति पेंशन शादी में सहयोग की योजना बच्चों के एडमिशन में सहयोग यह सारी योजनाएं हम भारतीय दिगंबर जैन सराक ट्रस्ट के सहयोग से चला रहे हैं। समय समय पर खेलकूद प्रतियोगिताएं धार्मिक प्रतियोगिताएं महावीर जयंती 10 लक्षण पर्व का आयोजन भी किया जाता है जैन धर्म की धर्म प्रभावना बढ़ाने में भारतीय दिगंबर जैन सराक ट्रस्ट को कार्य करने के लिए पूर्ण सहयोग खुले मन से करें। आज के दिन किसी भी सरकार में पहुंच उसकी ही है जिसका वोट बैंक है आपसे निवेदन है की इन इन भूले बिछड़े सराक जैन भाइयों को धर्म वापसी कार्यक्रम में पूर्ण रूप से सहयोग कर जैन धर्मकी पताका को पूरे भारत वर्ष में मजबूत करें।
संजय कुमार पाटनी
भारतीय दिगंबर जैन सराक ट्रस्ट झारखंड

