रांची। कृष्णा नगर कॉलोनी, रातू रोड स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर 40 दिवसीय श्री रामचरितमानस पाठ का शुभारंभ श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित रामचंद्र उपाध्याय एवं सीताराम जी द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण एवं कलश स्थापना के साथ हुई। इस अवसर पर 35 महिलाओं तथा मंदिर के मुखी मनोहर लाल जसूजा, चंद्रभान तलेजा एवं रामचंद्र तलेजा द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना कराई गई।
मंदिर परिसर में श्री रामचरितमानस का सामूहिक पाठ आगामी 40 दिनों तक प्रतिदिन भक्तों द्वारा किया जाएगा, जिसका समापन 7 जुलाई को होगा। साथ ही मंदिर में 24 घंटे अखंड श्री रामचरितमानस पाठ भी निरंतर जारी रहेगा। प्रतिदिन शाम 4 बजे से 7 बजे तक विशेष पाठ, आरती, अरदास एवं प्रसाद वितरण किया जाएगा।
कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रधान नंदकिशोर अरोड़ा, चंद्रभान तलेजा, रामचंद्र तलेजा, मनोहर लाल जसूजा, सुनील कटारिया, चंदन सिडाना, अरुण जसूजा, किशोरी पपनेजा, पवन मनुजा, हरीश मनुजा, दिनेश गक्खड़, जिमी अरोड़ा, निखिल घई, कुश किंगर, जय गाबा, पवन पपनेजा, देवराज मनुजा, विनीत अरोड़ा, राजदेवी मनुजा, कौशल्या देवी पपनेजा, सिम्मी पपनेजा, बबीता पपनेजा, ज्योति अरोड़ा, शशि किंगर, शकुंतला देवी जसूजा, लाजवंती देवी घई, रूबी अरोड़ा, पूनम तलेजा, कांता देवी अरोड़ा, श्वेता चावला, शालू मिड्ढा, सुनीता कात्यान, संगीता मादनपोत्रा, ऋचा मिड्ढा, भावना किंगर, रश्मि काठपाल सहित कई श्रद्धालुओं का सराहनीय योगदान रहा।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version