हजारीबाग: कत्काम्दाग प्रखंड के बानादाग गांव में दिल दहलाने वाली घटना घटी है. यहां कड़ाके की ठंड से बचने के लिए एक दंपति अंगीठी जलाकर सो गया. जिससे पति और पत्नी की दम घुटने से मौत हो गई. ठंड से बचने के लिए दंपति ने अंगीठी जलाई थी, लेकिन कमरे में वेंटिलेशन नहीं होने की वजह से दोनों की मौत हो गई.

घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल

मृतक के बेटे अनिल कुमार ने बताया कि उनके माता-पिता, गंगा प्रसाद और रेणु देवी रात में ठंड से बचने के लिए बंद कमरे में कोयले की अंगीठी जलाकर सो गए थे. जब सुबह काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई. उन्होंने जब दरवाजा खोला तो दोनों मृत अवस्था में पाए गए. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. उन्होंने प्रशासन से मुआवजे की गुहार लगाई है.

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version