रांची समर्पण शाखा द्वारा *अध्यक्षा शुभा अग्रवाल के नेतृत्व में पहाड़ी मंदिर में आइसक्रीम वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
यह सेवा कार्य *शाखा सदस्य पायल जैन*के सहयोग से सम्पन्न हुआ l जिसमें जरूरतमंदों के बीच आइसक्रीम का वितरण किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुँचाकर सेवा एवं सहयोग की भावना को बढ़ावा देना था।
कार्यक्रम में अध्यक्षा शुभा अग्रवाल, सचिव रेखा राईका, कोमल पोद्दार, पायल जैन, शायरी अग्रवाल,वर्षा धानुका, वीणा शर्मा सहित अन्य सदस्याओं की उपस्थिति रही तथा सभी ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाकर कार्यक्रम को सफल बनाया।
यह जानकारी मीडिया प्रभारी वेदिका सिंघानिया ने दी।

