विक्की सोनी ने नरायसा खातून को सौपा खोया बैग, पैसा, सोना
रांची। राजधनी के कचहरी रोड स्थित अटल स्मृति वेंडर मार्केट के जी 108 के दुकानदार विक्की सोनी ने इमानदारी की मिशाल कायम की। जहां सोमवार को पुरानी रांची स्कूल रोड नूर नगर की रहने वाली नुरायसा खातुन ईद की खरीदारी करने वेंडर मार्केट गई थी। जहां पर उनका लेडीज बैग जिसमें 3260 रूपये नगद और सोने की नाक का टॉप बैग सहित गिर गया। जो विक्की सोनी को मंगलवार को दुकान की साफ-सफाई के क्रम में मिला। बैग खोलने पर नगद रूपया और सोने के नाग का टॉपस और आधार कार्ड मिला। इसके बाद उन्होंने आधार कार्ड मेंंं दिये गए मोबाइल नंबर से संपर्क कर पूछा की आप का कुछ सामान खोया है। इस पर नुरासराय खातून ने बताया की उनका बैग कही गिर गया है। मै उसे लेकर काफी परेशान हूं। ईद कैसे मनेगी इसकी चींता लगी है। इस पर विक्की ने बताया की बैग और सामान उनके पास सुरक्षीत है। बेंडर मार्केट में आकर ले जाएं। इसके बाद पे अपनी बेटी के साथ उनकी दुकान पर पहुंची। जहां दुकानदारों के बीच उनका बैग, पैसा, नाक का टॉपस सौपा गया। इस पर नुरासराय खातून उन्हे आशीर्वाद दिया और कहा की आज भी इमानदारी जींदा है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version