गुरु नानक सेवक जत्था ने कांके डैम बस्ती में 110 जरूरतमंद बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री का वितरण किया
गुरु नानक सेवक जाता ने आज 8 फरवरी रविवार को कांके प्रखंड के टिकरी टोला डैम बस्ती में 110 जरूरतमंद बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री का वितरण किया. जत्था के सदस्य रातु रोड गुरुद्वारा से पाठ्य सामग्री एवं अन्य सामान लेकर दोपहर एक बजे कांके पहुंचे और स्थानीय लोगों के सहयोग से बस्ती में जाकर एक सौ दस जरूरतमंद बच्चों के बीच कॉपी, किताब, पेंसिल,रबर समेत अन्य पाठ्य सामग्री तथा ट्रॉफी का वितरण किया. बच्चों ने वेलकम गीत गाकर जत्था के सदस्यों का स्वागत किया. बच्चों को उनकी जरूरत के सामान मिलते ही उनके चेहरे खुशी से खिल उठे और उन्होंने जत्था के सदस्यों को थैंक यू कहा. स्थानीय लोगों ने गुरु नानक सेवक जत्था के इस मानवीय कार्य की प्रशंसा की.
गुरुद्वारा के मीडिया प्रभारी नरेश पपनेजा ने बताया कि जत्था द्वारा इस तरह के समाज सेवा के कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित किए जाते हैं. इसके अलावा अनाथ आश्रम, वृद्ध आश्रम और दूर सुदूर बस्तियों में जाकर जरूरतमंद लोगों को उनकी जरूरत की चीज मुहैया कराई जाती है.जत्था द्वारा समय-समय पर रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया जाता है.
आज के इस सेवा शिविर में गुरु नानक सेवक जत्था के अमन डावरा,विन्नी अरोड़ा,कृष अरोड़ा, सूरज झंडई, तुषार मुंजाल,करण अरोड़ा, वंश डावरा, छोटू सिंह शामिल थे.

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version