
अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के नव निर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष बसंत मित्तल दिल्ली से रांची आने वाली फ्लाइट से आगमन पर एयरपोर्ट में भव्य स्वागत अभिनंदन किया l
विदित हो कि श्री बसंत जी मित्तल के अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित होने के पश्चात प्रथम बार रांची आगमन हुआ एवं नागरिक अभिनंदन किया गया l
इस अवसर पर प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के पूर्व प्रांतीय उपाध्यक्ष मनोज बजाज एवं हरियाणा संघ के सहसचिव प्रमोद सारस्वत ने जोरदार स्वागत किया, जिसमे अंग वस्त्र, रजनीगंधा गजरे की माला, गेंदा फूलों की माला, पुष्प गुच्छ एवं राजस्थानी पगड़ी पहना कर नागरिक अभिनंदन किया।
मारवाड़ी सम्मेलन के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय सरावगी, श्री अजय मारू, श्री पुनीत पोद्दार एवं प्रदीप राजगढ़िया, मनोज बजाज ने जीत की विशेष बधाई दी है।
इस अवसर पर शामिल होने पर मनोज बजाज, प्रमोद सारस्वत, श्याम सुंदर शर्मा, श्याम अग्रवाल, अमित सारस्वत, सिद्धार्थ मित्तल, रजत आनंद कुमार, शिल्पी अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, ऋतु मित्तल, वंशिका मित्तल, नीरव कुपावत, प्रभाकर अग्रवाल, रूपा अग्रवाल, प्रेम मित्तल, रतन नारनौलिया, काशी अग्रवाल, जय प्रकाश अग्रवाल, दीपक पारिक, रवि शर्मा, उपस्थित थे।

