रांची। श्री महावीर मंडल, बड़ागांई की आम सभा बेलटंगरा स्थित श्री श्री पंचदेव मंदिर परिसर में अखाड़े धारी सहित समस्त ग्रामीणों की रखी गयी। आम सभा में विहिप के क्षेत्र मंत्री व श्री महाबीर मंडल, बड़ागांई के अध्यक्ष डॉ बिरेन्द्र साहु ने कहा कि श्री रामनवमी महोत्सव रांची का एक पारंपरिक, सांस्कृतिक, धार्मिक व ऐतिहासिक धरोहर है।
बड़ागांई से निकलने वाली शोभायात्रा इसकी एक प्रमुख कड़ी है। 1956 से लगातार प्रतिवर्ष बड़ागांई ग्राम भ्रमण कर रांची के मुख्य शोभा यात्रा में शामिल होकर तपोवन श्रीराम मंदिर तक जाती है। इस वर्ष भी 27 मार्च को ग्राम के सभी अखाड़े के रामभक्तों द्वारा पारंपरिक गाजे-बाजे, अस्त्र-शस्त्रों, महावीरी पताकों व झांकी के साथ निकाली जायेगी।
आमसभा में सर्वसम्मति से
श्री रामनवमी महोत्सव का शुभारंभ आज दूसरे मंगलवारी के पावन बेला में बड़ागांई मुख्य अखाड़ा बेलटंगरा सहित सभी अखाड़ों में पूजा-अर्चना, हनुमान चालीसा व सुन्दर कांड पाठ कर गाजे-बाजे के साथ महावीरी पताका खड़ा कर किया गया।
सभा में 19 मार्च को श्री श्री पंचदेव मंदिर में महाआरती, 24 मार्च को श्री रामनवमी महोत्सव मिलन समरोह, 28 मार्च की संध्या 8 बजे से परम्परागत गाजे-बाजे, अस्त्र-शस्त्रों के साथ महावीरी पताकों खड़ा करने व झांकी निकलने का निर्णय लिये गये

