
श्री श्याम मित्र मंडल द्वारा हरमू रोड के श्री श्याम मंदिर में आज 195 वा श्री श्याम भंडारा का भव्य आयोजन किया गया।
कल्पना अडूकिया एवं परिवार ने संयुक्त रूप से बाबा श्री श्याम को केसरिया लस्सी का भोग लगाया। श्री श्याम मंदिर परिसर भक्तों से भर गया एवं हरमू रोड में भक्तजनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई। खाटूनरेश की जय जयकारों से पूरा हरमू रोड गूंज रहा था। प्रथम देव श्री गणेश जी महाराज की जय जयकारों के बीच केसरिया लस्सी प्रसाद वितरण प्रारंभ किया गया।
ज्ञातव्य है कि अमेरिका इजरायल ईरान के युद्ध के कारण पेट्रोल डीजल एवं एलपीजी गैस के वैश्विक संकट को देखते हुए हर शनिवार के भोजन भंडारे को स्थगित कर फल शरबत इत्यादि के भंडारे की व्यवस्था मंडल के द्वारा की जा रही।
श्री श्याम भंडारे में मंडल के निवर्तमान अध्यक्ष सुरेश सरावगी अध्यक्ष गोपाल मुरारका महामंत्री गौरव अग्रवाल उपाध्यक्ष श्रवण ढांढनिया अशोक लड़ियां कोषाध्यक्ष मनोज खेतान मण्डल के वरिष्ठ सदस्य एवं पूर्व राज्यसभा सांसद अजय मारू कल्पना मारू कार्यकारणी सदस्य श्यामसुंदर शर्मा अन्नपूर्णा सरावगी अमित सरावगी आशीष डालमिया जयदीप मोदी अनुज मोदी मदन बगड़िया कमलेश सावा वेद भूषण जैन राहुल मारू अंकित कुमार कृष्णा कुमार संकेत चौधरी मनोज खेतावत उपेन्द्र पांडे सहित 50 से ज्यादा कार्यकर्ताओं ने सहयोग दिया।

