रांची:राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू एक दिवसीय झारखंड दौरे पर आई हैं.बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आगमन होते ही राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अभिवादन किया. तय कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रपति विशेष विमान से रांची पहुंची. जहां राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने पुष्प गुच्छ देकर भव्य स्वागत किया. एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति के स्वागत के लिएसीएम के साथ विधायक कल्पना सोरेन भी मौजूद रहीं. कल्पना सोरेन ने भी महामहिम का अभिवादन किया.

कुछ ही देर बाद महामहिमवहां से सोनारी एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गई. राष्ट्रपति के आगमन को लेकर प्रशासनिक स्तर पर सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए गए हैं.

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version