रांची: नगड़ी थाना क्षेत्र स्थित धुर्वा डैम में गुरुवार को एक युवती कूदकर आत्महत्या कर ली. युवती पुंदाग ओपी क्षेत्र के सेल सिटी की रहने वाली थी. उसकी पहचान निमिषा झा के रूप में हुई वह बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी लालपुर की छात्रा थी. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और गोताखोरों की मदद से शव को पानी से बाहर निकाला गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवती को डैम के पास अकेले देखा गया था. इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, उसने पानी में छलांग लगा दी. स्थानीय लोगों ने शोर मचाया और पुलिस को सूचित किया। सूचना पाकर नगड़ी थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थानीय गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद युवती का शव बरामद किया गया. जैसे ही यह खबर युवती के परिजनों तक पहुंची, घर में कोहराम मच गया. परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे,फिलहाल आत्महत्या के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल पाया है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स. भेज दिया है.

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version