रांची नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत आज तेज बारिश एवं आंधी के दौरान वार्ड संख्या 01, कांके रोड, न्यूक्लियस मॉल 2 के समीप एक मोनोपोल विज्ञापन बोर्ड गिरने की सूचना प्राप्त होते ही नगर आयुक्त महोदय ने मामले को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए तत्काल संबंधित शाखा एवं निगम पदाधिकारियों को घटनास्थल पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

रांची नगर निगम की टीम त्वरित रूप से स्थल पर पहुंचकर सुरक्षा की दृष्टिकोण से गिरे हुए मोनोपोल संरचना को हटाने का कार्य कराया गया, ताकि आमजन को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा सामना न करना पड़े।

इस घटना को गंभीरता से लेते हुए संबंधित एजेंसी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई प्रारंभ किया जाएगा। साथ ही संबंधित शाखा के पदाधिकारियों को एजेंसी से स्पष्टीकरण प्राप्त करने तथा मोनोपोल संरचना की जांच कर दो दिनों के भीतर विस्तृत प्रतिवेदन समर्पित करना भी शामिल है।

रांची नगर निगम द्वारा यह स्पष्ट किया जाता है कि सार्वजनिक सुरक्षा से किसी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा लापरवाही पाए जाने पर संबंधित एजेंसी एवं जिम्मेदार पक्षों पर नियमानुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version