
समर्पण शाखा 15 मार्च को कृत्रिम अंग प्रतयारोपण शिविर का आयोजन किया गया , यह शिविर श्री भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति के सहयोग से आयोजित किया गया , यह रिम्स , पल्स डाइग्नॉस्टिक सेंटर पास तेतर टोली बरियातु रोड राँची में आयोजित हुआ । कार्यक्रम सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक चला। कार्यक्रम में महावीर विकलांग सहायक समिति के अध्यक्ष ललित केडिया जी, सचिव नेमी अग्रवाल उपस्थित रहे । स्टेट कंटेनर झारखंड प्रांत के प्रांतीय संयोजक कृति मंद प्रत्यारोपण शिविर के आकाश अग्रवाल , झारखंड प्रांत के अध्यक्ष विशाल पाड़िया ,मंडल की उपाध्यक्ष आशीष भैया ,प्रांतीय महामंत्री दीपक गोयनका उपस्थित रहे । अतिथियों को मोमेंटो एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया । कार्यक्रम की सभी ने काफ़ी सराहना की, सचिव ने कहा , ये शाखा के लिए एक गौरव पल ह की वो किसी के लिए कुछ कर पा रही है ।
शिविर में कटे हाथ पैर , कृत्रिम अंग, श्रवण यंत्र, बैशाखी माप के अनुरूप जाँच के उपरांत प्रदान किए गए , शाखा अध्यक्ष पुजा अग्रवाल ने बताया ये पूरी तरह निःशुल्क है । स्वास्थ्य प्रभारी सोनल शर्मा, आशा संथौलिया एवं संयोजिका किरण खेतान, राधा ड्रोलिया ने पूरे कार्यक्रम को लाइनअप किया । मीडिया प्रभारी सरिता बथवाल ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया, शहर के करीब 90 लोग लाभान्वित हुए, । कार्यक्रम में अध्यक्ष पुजा अग्रवाल, सचिव शुभा अग्रवाल, रोजी खंडेलवाल, किरण खेतान, राधा ड्रोलिया , सोनल शर्मा, आशा संथोलिया, उपस्थित रही ।

